फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस ने की जांच, 100 जवानों ने 12 घरों की तलाशी ली

विज्ञापन
एक घर में नशा की जांच करती पुलिस टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। जिले को नशा मुक्त बनाने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस ने मंगलवार सुबह गुहला के गांव खरकां में विशेष तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में आठ टीमों के करीब 100 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने गांव में 12 घरों की तलाशी लेने के साथ अन्य स्थानों की भी जांच की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइक जब्त की गईं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अभियान में थाना गुहला की टीमें शामिल रहीं। पुलिस कर्मचारियों ने नशे का कारोबार करने वालों के ठिकानों की जांच की। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं।

नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना उद्देश्य
डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करना है। कैथल जिले को नशा मुक्त बनाना पुलिस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति मादक पदार्थ बेचता है या किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

एक घर में नशा की जांच करती पुलिस टीम। प्रवक्ता

एक घर में नशा की जांच करती पुलिस टीम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें