फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षण संस्थानों में सुझाव पेटी का करें प्रबंध

Wed, 17 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को डीसी प्रशांत पंवार ने नशा मुक्ति अभियान/एनसीओआरडी की समीक्षा बैठक ली। इसमें डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए शिक्षण संस्थानों में सुझाव पेटी का प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा कदम उठाने से छात्र नशा रोकथाम के लिए अपने सुझाव अपनी पहचान की गोपनीयता रखते हुए दे सकेंगे।

डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से जनहित में नशा मुक्ति अभियान को गंभीरता से लेते हुए इसको सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार एवं हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों के मुखिया के साथ विचार विमर्श एवं सुझाव सांझा किए जाए। उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम के इस अभियान में शिक्षण संस्थान अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजौंद आईटीआई के पास स्थित शराब का ठेका को शिफ्ट करने की मांग की गई। डीसी ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त, एक्साईज विभाग को निरीक्षण करने को भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें