फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 भारतीयों को फांसी से बचाने वाले ओबराय को सिख ऑफ द ईयर का अवार्ड

Thu, 17 Apr 2014 11:32 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव जगदीशपुरा निवासी तरणजीत सिंह सहित 17 भारतीयों फांसी की सजा से बचाने वाले सरबत दा भला ट्रस्ट दुबई के चेयरमैन एसपी सिंह ओबराय को वर्ष 2014 के इंटरनेशनल सिख ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। यह अवार्ड मिलने पर तरणजीत सिंह और उनके पारिवारिक सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


तरणजीत सिंह के पिता बलबीर सिंह और मां सुखविंद्र कौर ने बताया कि तरणजीत और उसके साथी विदेश में अनजान थे। लेकिन ओबराय ने करोड़ों रुपये ब्लड मनी अदा कर उसके बेटे तरणजीत की जान बचाई है। एक मां की दुआएं उनके साथ हैं। उसके बेटे की रिहाई कराने पर ओबराय को इंटरनेशनल सम्मान मिला। जो उनके लिए बड़ी बात है। फोन पर एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि द सिख फोरम इंटरनेशनल की ओर से हर वर्ष दुनिया में समाज भलाई का कार्य करने पर सिख ऑफ द ईयर अवार्ड दिया जाता है।

द सिख फोरम इंटरनेशनल ने वर्ष 2014  के लिए उनके नाम का चयन किया। 10 अप्रैल को ब्रितानियां के पार्लियामेंट हाउस ऑफ लार्ड में भारत के हाई कमीशनर रंजन मथाई, बिरतानियां के अटार्नी जनरल डोमेनिक ग्रीव लार्ड जोहन स्टीवन ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस वर्ष पंजाब के दो और युवकों की फांसी माफ कराई है। फगवाड़ा के संदीप की भी फांसी माफ करवाई गई है।
विज्ञापन


विदित रहे कि जगदीशपुरा के तरणजीत समेत 17 भारतीयों को दुबई में पाकिस्तान के नागरिक मिश्री खान की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई थी। एसपी सिंह ओबराय ने वर्ष 2012 में करोड़ों रुपये ब्लड मनी अदा कर सभी युवकों को फांसी से बचा सकुशल रिहाई कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें