फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में वांछित गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कबाड़ी का सामान बेचने के बहाने बुलाकर लूटपाट और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे एक दिन का रिमांड लिया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी पर चोरी और ब्लैकमेलिंग के कुल 10 मामले दर्ज हैं, जो थाना सीवन, सदर और शहर क्षेत्रों में हैं। गांव मटौर निवासी सोनू की शिकायत पर पता चला कि 24 मई को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने कबाड़ी का सामान बेचने के बहाने उसे कैथल बुलाया। सोनू बाइक से चीका चौक पहुंचा, जहां महिला ने उसे अपने घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद एक लड़की, एक महिला, चार लड़के और एक बुजुर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 10,000 रुपये नकद निकाल लिए। इसके अलावा 40,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से जबरन ट्रांसफर करवाए। जब उसने फोन का लॉक खोलने से इन्कार किया, तो आरोपीयों ने एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। बाद में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी एसआई रमेश कुमार और एसआई विरेंद्र सिंह की टीम ने वांछित आरोपी रवि को शुगर मिल कालोनी कैथल के पास से काबू किया। मामले में पहले से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि रवि लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में 4 चोरी के मामले, थाना सदर में 3 चोरी के मामले, थाना शहर में एक ब्लैकमेलिंग और एक चोरी का मामला तथा थाना सदर बिलासपुर में एक चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें