फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 05 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। टीक रेलवे ट्रैक के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। रेलवे पुलिस की जांच अधिकारी सीमा ने बताया ने युवक चेकदार शर्ट, नीली जींस पहने था। इसके अलावा नीला ट्रैक शूट, लाल रंग का टोपा और पैरों में हवाई चप्पल थी। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच आंकी गई है। युवक टीक स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यह हादसा कैसे हुआ, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें