कैथल। कंचन माही ने बुधवार को 13वीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके कैथल पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सह-सचिव अमित रोहिला, कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित, गुहला बार एसोसिएशन के प्रधान वीके हांड़ा, एडवोकेट रती रमन शर्मा और अमित कौशिक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्पेशल जज फैमिली कोर्ट देवेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार उपस्थित रहे। संवाद