ढांड़। जिले के ढांड कस्बे के गांव पबनावा के पास ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की जेब में एक रेल की टिकट भी मिली है जो कुरुक्षेत्र से ली गई थी और ढांड तक की है। रेल की पटरी से होकर अपने खेतों में जा रहे लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई।
हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जीआरपी पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि उनके पास रात को करीब 10 बजे सूचना आई थी कि गांव पबनावा के पास एक व्यक्ति रेल की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद