कैथल। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे के बाद जींद रोड फ्लाईओवर के पास इंटरसिटी दौलतपुर एक्सप्रेस के नीचे आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रवि कैथल की वैष्णो कालोनी का रहने वाला था। रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से रवि मानसिक रूप से परेशान था। कैथल रेलवे पुलिस इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद