फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरों ने हजारों रुपये का सामान किया चोरी

Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अजीमगढ़ गांव में चोर बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। बिजली निगम गुहला के उपमंडल अभियंता राहुल यादव ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी की रात गांव अजीमगढ़ में प्रदीप कौर के खेत में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। चोरी हुए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 82 हजार 800 रुपये बताई गई है। उधर, गांव भैणी माजरा से चोर एक व्यक्ति की रेहड़ी चोरी कर ले गए। भैणी माजरा निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी की रात उसके मकान के बाहर खड़ी रेहड़ी चोरी हो गई। चोरी की गई रेहड़ी की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें