फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्र को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शेरगढ़ गांव में सरकारी स्कूल के बाहर एक 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से वार करके जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराज नगर कैथल निवासी पवन उर्फ पोना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

19 को किया था हमला ः घटना 19 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे की है। ःडीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि गांव शेरगढ़ स्कूल के बाहर कई युवकों ने एक छात्र का रास्ता रोककर चाकू से वार करके कातिलाना हमला किया था। उस छात्र की पहचान 16 वर्षीय प्योदा रोड कैथल निवासी अंकित के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। छात्र के पिता की शिकायत पर तितरम थाने में मामला दर्ज किया गया था।

दो आरोपी पहले पकड़े गए ः डीएसपी ने बताया कि मामले में पहले ही दो आरोपियों कैथल निवासी आजाद व बंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पवन युवक को चाकू मारने में शामिल था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि अब पकड़े गए आरोपी पवन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें