फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश में युवकों को बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश में दो युवकों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जालंधर (पंजाब) निवासी हरीश उर्फ हैप्पी उर्फ गोपाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी तिहाड़ जेल में बंद था। यह कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने की।

एसपी उपासना ने बताया कि सात सितंबर को गांव सिसला निवासी सोमिल सिंह और गांव छात्तर (जिला जींद) निवासी नवीन मोर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से शाहजहां होते हुए तेहरान एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद वे कोनार्ट एयरपोर्ट पहुंचे, जो ईरान के इस्लामिक क्षेत्र में स्थित है। यहां पाकिस्तान के आपराधिक तत्व सक्रिय रहते हैं। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने युवकों व उनके परिजनों को यह कहकर भरोसे में लिया कि उन्हें दो दिन कोनार्ट में रुकना होगा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए युवकों के परिजनों को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा भी भेजा।

युवकों को प्रताड़ित कर वीडियो भेजे, 10 लाख रुपये वसूले ः आरोपियों ने पाकिस्तान के विभिन्न नंबरों से लगातार कॉल कर परिजनों को डराया। युवकों को प्रताड़ित करने के वीडियो बनाकर भेजे गए। भयभीत परिजनों ने आरोपियों के कहने पर 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद परिजनों ने थाना तितरम में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल को सौंपी गई।

एसपी ने बताया कि केंद्र सरकार के माध्यम से तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया। वहीं पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपियों से जुड़ा डाटा एकत्र किया। युवकों की सुरक्षा को देखते हुए परिजनों ने आरोपियों के कहने पर 35 लाख रुपये और दिए। पुलिस की रणनीति और भारतीय दूतावास के सहयोग से 22 सितंबर को सोमिल सिंह और नवीन मोर को तेहरान में सकुशल छुड़वा लिया गया।

कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों युवकों को भारत भेजा गया। 25 सितंबर की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी हरीश ईरान में सक्रिय गिरोह के लिए काम करता था और फिरौती की 35 लाख रुपये की रकम जालंधर में उसी ने प्राप्त की थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल कैथल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


22 लाख रुपये प्रति युवक में हुआ था सौदा

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने प्रत्येक युवक को ऑस्ट्रेलिया पहुंचाने के बदले 22 लाख रुपये की मांग की थी। 11 सितंबर को युवकों के मोबाइल फोन से ही उनके परिजनों को व्हाट्सएप कॉल कर अपहरण की सूचना दी गई और 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने रकम न देने पर युवकों की हत्या करने या उन्हें अफगानिस्तान में बेचने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें