कैथल। किठाना चौकी पुलिस ने फलों की दुकान पर रखे पिठू बैग चोरी करने वाले आरोपी सुदकैन खुर्द जिला जींद निवासी कुलदीप उर्फ दिपला को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव लोधर निवासी सलिन्द्र की शिकायत अनुसार 26 दिसंबर को वह और उसकी पत्नी किठाना एक फल की दुकान पर पिलू बैग रखकर फल ले रहे थे। फल लेने के बाद पैसों के लिए बैंग संभाला तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग चोरी कर लिया गया था। जिसमें एक मोबाइल फोन, कपड़े व पैसे थे। जिस बारे थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बैग बरामद कर लिया गया, जिसमें एक मोबाइल फोन, 500 रुपये व कपड़े मिले। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद