फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहुमत कर्नाटक में, लड्डू बंटे कैथल में

Sun, 14 May 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पहले जींद विधानसभा उप-चुनाव में, फिर कैथल विधानसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद शनिवार को कैथल से विधायक एवं मंत्री रहे एवं इस समय कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के खाते में बंपर जीत आई है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसका श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता रणदीप सुरजेवाला को दे रहे हैं। कांग्रेस की जीत कर्नाटक में जरूर हुई है, लेकिन लंबे समय बाद कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से रणदीप सुरजेवाला समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। न केवल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया, बल्कि रविवार सुबह सुरजेवाला आवास पर बड़े स्तर पर जश्न की योजना भी बनाई है।
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता स्व. चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे हैं। रणदीप नरवाना से दो बार विधायक बने व दो चुनाव में तत्कालीन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से चुनाव भी हारे। 2005 में रणदीप सुरजेवाला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को नरवाना विधानसभा से हराया था। वहीं कैथल विधानसभा से उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने चुनाव लड़ा और जीता था।

2010 व 2015 में रणदीप सुरजेवाला कैथल से विधायक बनें और मंत्री भी बनें। इसके बाद वर्ष 2018 में सुरजेवाला को जींद उप-चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कैथल विधानसभा में उन्हें विधायक लीला राम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद से कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ता व सुरजेवाला समर्थकों को खुशी मनाने का अवसर ही नहीं मिल पाया था। शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस के बहुमत की खबरें आने पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। सुरजेवाला आवास पर पहुंचें कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने बताया कि कर्नाटक की जीत का असर पूरे देश में आएगा। रविवार को सुरजेवाला आवास किसान भवन में इस जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला आवास पर लड्डू बांटे। पूर्व विधायक बूटा सिंह, नगर पार्षद सुशीला शर्मा, दिनेश शर्मा, रोशन पाड़ला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत का श्रेय रणदीप सुरजेवाला को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें