फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्य मार्ग, बाजार में कब्जा हटाने को कहा

Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। नगर में मुख्य मार्ग व बाजार में अवैध कब्जे करने पर पुलिस व नगर परिषद की संयुक्त रूप से टीम इस पर कार्रवाई करेगी। यह जानकारी नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका सचिव ने दी है। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दो दिन के अंदर अपनी दुकानों के आगे रखा सामान व शेड हटा लें। उन्होंने कहा कि जो नाले बनाए गए हैं उससे पीछे ही सामान रखें, अगर दो दिन में यह सामान नहीं हटाया जाता तो नगर पालिका प्रशासन पुलिस की टीम के साथ मिलकर, कार्यवाही करते हुए सामान को जब्त कर लिया जाएगा व शेड भी तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील की है। संवाद

अतिक्रमण नहीं हटा तो होगी कार्रवाई

कलायत। शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को नगरपालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है। इसे लेकर वीरवार को मुनादी कराई गई। जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई होगी। श्री कपिल मुनि रोड, रेलवे रोड और मटौर रोड सहित कई मार्गों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पहले भी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पुलिस बल और कर्मचारियों की मदद से हटवाया जाएगा। सड़क पर रखा सामान जब्त होगा। अतिक्रमण हटाने का खर्च भी दुकानदारों से वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें