फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मैं नचना श्याम दे नाल, आज मेनू नच लेन दे... पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में चल रही प्रभात फेरियों के क्रम में रविवार की प्रभात फेरी केवल कृष्ण मिढा की ओर से बाबा नारायण दास सत्संग हाल में संपन्न हुई। इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने श्री श्री कृपा बिहारी सरकार के दर्शन किए और युगल सरकार व पावन ध्वजा को नमन किया।
इसके बाद भजन गायक धीरज गंभीर, खुशवंत मिढा, भाविक मिढा, केवल कृष्ण ने भजनों से समा बांध दिया। खुशवंत मिढा के भजन ‘नी मैं नचना श्याम दे नाल आज मेनू नच लेन दे’ पर हाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

सुबह श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण जी की पालकी व पावन ध्वजा लेकर श्री कृष्ण कृपा मंदिर से नाचते गाते हुए निकले और नगर परिक्रमा करके बाबा नारायण दास सत्संग हॉल में पहुंचे। सत्संग हॉल में पहुंचने पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पालकी व ध्वजा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति प्रधान संजय आहुजा ने बताया कि यह प्रभात फेरी है श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से संचालित की जा रही हैं, जोकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेगी। सोमवार की प्रभात फेरी सुभाष सलूजा के निवास पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें