संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला समाज सुधार समिति की ओर से दीपावली पर कार्यक्रम एक निजी होटल में किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने खुशी मनाई। महिलाओं की ओर से मनोरंजन एक्टिविटीज, गेम खेले गए। कार्यक्रम में ड्रेस थीम साड़ी रखा गया। सभी महिलाएं पारंपरिक ड्रेस साड़ी में सजी-धजी हुई थी।
इस अवसर पर समिति की संचालिका रमनदीप कौर ने बताया दिवाली के त्योहार पर हर वर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है। इस कार्यक्रम में जो सदस्य शहर से बाहर रहते हैं, वह भी अपनी उपस्थिति देते हैं।
नीलम सैनी दिल्ली से वीरमति देवी राजौंद से कार्यक्रम में पहुंची हुई है। सभी सदस्यों ने मिलजुल कर आने वाले साल के लिए सुख समृद्धि की कामना की है। शर्मिला शर्मा व कमलजीत कौर ने बताया की हर साल आने वाले त्योहार दिवाली हम सभी मेंबर मिलकर धूमधाम से खुशी मनाते हैं। सब खुशहाली बस सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
इस अवसर पर सुमन चौधरी, अंजू बंसल, उमा खरबंदा, रजनी चावला, अंशु तंवर, सपना जयसवाल, मेगा बंसल, कवित्री मधु गोयल, किरण बाला, सुशील शर्मा, मीरा सैनी मौजूद रहीं।