फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान बने महेंद्र

Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई का त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव नगर परिषद कार्यालय में हुआ। इसमें महेंद्र बिड़लान ब्लॉक प्रधान चुने गए।

गौरतलब है कि प्रधान पद के उम्मीदवार महेंद्र बिड़लान व बिट्टू बहोत और अन्य पदों पर उनके पैनलों से अलग-अलग उम्मीदवार थे। चुनाव सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक जारी रहा। इस चुनाव में कुल 389 वोटों में से 383 वोट डाले।

इनमें से सात वोट रद्द हुए। विजय हुए उम्मीदवार महेंद्र बिड़लान के पैनल को 197 वोट और बिट्टू बहोत के पैनल को 179 वोट मिले। अत: महेंद्र बिड़लान के पैनल को 18 वोटों से जीत मिली।
विज्ञापन


प्रधान पद पर विजयी उम्मीदवार व उसके पैनल ने कहा कि वो इस जीत के लिए सभी नगरपालिका कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं और उनकी हर समस्या का समाधान करवाते के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी कार्यक्रमों में पूर्ण भागीदारी करते हुए साझे संघर्षों को सफल बनाएंगे।

इस चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की। इस मौके पर राज्य महासचिव मांगेराम तिगंरा, राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेश बागड़ी, उपप्रधान राजेंद्र सिणंद, सेवा राम, राज्य कमेटी सदस्य जयप्रकाश, बिशन सिंह एसकेएस के राज्य उपप्रधान
विज्ञापन


जरनैल सिंह, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव अमर नाथ किठाणिया, एसकेएस के ब्लॉक सचिव मास्टर नारायण दत्त चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें