फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद

Sun, 12 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका/कैथल। डीएवी कॉलेज चीका में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंदी साहित्य परिषद, राजनीति विज्ञान परिषद व लाइब्रेरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, शिक्षा व मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

पहले दिन 10 अप्रैल को फुले के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष और समाज सुधार कार्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जातिगत भेदभाव व अशिक्षा के खिलाफ उनके योगदान से प्रेरित किया गया। दूसरे दिन 11 अप्रैल को छात्रों ने उनके जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. जसबीर सिंह ने उनके आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि फुले के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

उधर, सांसद नवीन जिंदल के कैथल स्थित कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। साथ ही उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि फुले ने जीवनभर शोषित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा को बदलाव का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें