फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्लेम के लिए ट्रक चोरी की साजिश, शिकायतकर्ता काबू

Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुहला थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी बलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही आरोपी निकला।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि वार्ड नंबर 11, गुहला निवासी बलविन्द्र ने शिकायत दी थी कि उसका ट्रक नंबर एचआर45 सी-9503 नगर खेड़ा बाबा के सामने खड़ा था, जिसे 9 अप्रैल की रात कोई चोर चोरी ले गया। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच टीम का नेतृत्व एसआई मुकेश कुमार कर रहे थे, जबकि एएसआई राममेहर सहित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर मामले की सच्चाई उजागर की।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि ट्रक की चोरी नहीं हुई थी, बल्कि शिकायतकर्ता बलविंद्र ने स्वयं ट्रक को बेच दिया था। इसके बाद उसने बीमा क्लेम प्राप्त करने के उद्देश्य से झूठी चोरी की कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने बलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें