फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाराजा अग्रसेन शक्ति स्थल का किया लोकार्पण

Tue, 31 Oct 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। कैथल रोड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनाए भव्य महाराजा अग्रसेन शक्ति पीठ का लोकार्पण समाजसेवी प्रवीन बंसल समाने वाले ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अंगूरी देवी धर्मपत्नी स्व. छितरमल गर्ग खरौदी वाले ने शिरकत करते हुए इसका उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण सिंगला ने की। हवन के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में शिरकत करते हुए समाज सेवी रामलाल गर्ग ने पूर्ण आहुति डाली व ध्वजारोहण की रस्म अदा की। अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग ने बताया कि शक्ति स्थल के उद्घाटन व मूर्ति लोकार्पण के मौके पर महाराजा अग्रसेन लीला आयोजित की। इस लीला में कथा वाचक उज्ज्वल गर्ग ने अग्र बंधुओं को महाराजा अग्रसेन के जीवन से
विज्ञापन


परिचित करवाया।

उज्ज्वल गर्ग ने बताया कि किस प्रकार से महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट व एक रुपये की प्रथा शुरू कर अग्र समाज के लोगों की स्थापित करने की जो प्रथा चलाई थी उस पर चलकर आज पूरा अग्रसेन समाज खुशहाल जीवन जी रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम में उपप्रधान कुलवंत राय गोयल, शिशन बंसल, मुन्नी लाल गर्ग, रोशन लाल गर्ग, नरेश मित्तल, भूपेंद्र बिंदल, नरेश सिंगला, प्रकाश गर्ग, धर्मपाल गर्ग, निर्मल जैन, सुभाष सिंगला, अशोक गर्ग, धर्मपाल सिंगला, संजीव बंसल,रविंद्र बंसल, बैसाखी राम जिंदल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें