फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मनाया महाराज दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव

Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रजापति चौपाल में महाराज दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान राम सिंह प्रजापति ने शिरकत की।

राम सिंह प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति का जीवन संघर्ष, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं और मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका पार्षदों को महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

पार्षद कुमारी रेणू धानियां, नंबरदार संजय सिंगला, कुलदीप दहिया, रवींद्र बंटी निर्मल, महीपाल पंवार, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा और विनोद जेष्ठ ने कहा कि महान विभूतियों के सम्मान में ऐसे आयोजन समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हैं और सामाजिक समरसता को बल देते हैं।

इस अवसर पर प्रजापति संगठन प्रधान पाला राम, कुरुक्षेत्र प्रजापति धर्मशाला के पूर्व प्रधान जिले सिंह हमीरगढ़, रिटायर्ड एएसआई रत्न लाल प्रजापति, सुरजीत सिंह, दला राम, फकीर चंद, नरेश मुनीम, रघुबीर, जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें