फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समूह नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं की कड़ी में शुक्रवार को बाल महोत्सव के तहत समूह नृत्य की प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि डीसी डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में शुक्रवार को समूह नृत्य की प्रतियोगिता प्रथम व द्वितीय समूहों में आयोजित करवाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव डॉ. सुषमा गुप्ता व कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीष कठवाड़ ने की। डॉ. सुषमा गुप्ता ने बच्चों को अधिक से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतियोगिताओं में जिला के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। निर्णायक मंडल की भूमिका सुशील कुमार, विशाल, मास्टर सन्नी ने निभाई। मंच संचालन सेवानिवृत्त एआईपीआरओ महेंद्र खन्ना ने किया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को वन एक्ट प्ले, थियेटर,समूह नृत्य प्रतियोगिता तृतीय व चतुर्थ ग्रुप में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें