कैथल। कलायत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला आया है। इस मामले में कलायत थाना में नाबालिग की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कलायत थाना में दी गई शिकायत में नाबालिग ने बताया कि 26 सितंबर को अंकुश और सुजान ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़
कैथल। जिले के एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना में महिला की शिकायत पर दलबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर थाना में दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि 20 सितंबर को रात के समय दलवीर नामक युवक उसके घर में घुस गया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की जब उसे द्वारा उसका विरोध किया गया तो आरोपी मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद