कैथल। पूंडरी थाना के एक गांव में लिव इन में रह रही युवती ने एक युवक पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 4 साल पहले उसने रोहतास नामक युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनके आपसी मतभेदों के चलते उन्होंने तलाक के कागजात तैयार करवा लिए। उनके वैवाहिक जीवन के दौरान आरोपी ने अपने साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
उसका करीब 2 साल का एक बेटा भी है। अब वह एक अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशन में कैथल से बाहर रहने लग गई थी। आरोपी रोहतास ने उसके पास पहले बनाई गई अश्लील वीडियो भेज दी, ताकि उसका दूसरे लड़के के साथ रिश्ता खत्म हो जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद