फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्त अभियान के तहत किया जागरूक

Fri, 20 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। जिला पुलिस की नशा जागरूकता टीमों ने वीरवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीवन क्षेत्र के गांव सैर, पहाड़पुर, उमेदपुर, रसूलपुर और कवारतन में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने किया। उनके साथ एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार भी शामिल रहे।

टीमों ने कई मोहल्लों, बस्तियों और पंचायत क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आमजन से नशा विरोधी मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन


घर-घर दस्तक : पुलिस टीमें रोजाना ग्रामीणों के घरों में जाकर व्यक्तिगत बातचीत कर रही हैं और नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसानों की जानकारी दे रही हैं।

दिलाई शपथ : विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है, साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि नशा उनका भविष्य कैसे बर्बाद कर सकता है। महिलाओं की भूमिका : पुलिस टीमों ने महिलाओं से अपील की कि वे घर के पुरुष सदस्यों व बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और नशे की किसी भी आशंका पर समय रहते काउंसलिंग की पहल करें।
विज्ञापन


नागरिकों से अपील की गई कि वे नशा बेचने या फैलाने वालों की जानकारी पुलिस को गोपनीय रूप से दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एसपी का संदेश : एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और इसे केवल कानून से नहीं, बल्कि जन सहयोग व जन-जागरूकता से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हर नागरिक को इस मुहिम का हिस्सा बनकर समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। कैथल पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें