फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Fri, 28 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय एनएसएस लड़कों की यूनिट की ओर से वीरवार को सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। जगदीशपुरा गांव में एनएसएस स्वयंसेवकों के की ओर से दो नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। इनका शीर्षक स्वच्छता समाज की जरूरत था। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य ग्रामवासियों को साफ सफाई के लिए जागरूक करना रहा। रैली के दौरान स्वयंसेवकों के जोश भरे नारों ने ग्रामवासियों को साफ सफाई के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. विकास यादव असिस्टेंट प्रोफेसर टूरिज्म डिपार्टमेंट, डॉ. विकास कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स डिपार्टमेंट व डॉ सुशील कुमार और स्वयंसेवक उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें