फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रस्तुतियों से वायु प्रदूषण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
22-कैथल। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेविकाओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक समिति के ? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आईजी महिला कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने वायु प्रदूषण को दूर करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। एनएसएस की छात्राओं ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। शिविर के दौरान अपनाई गई थीम वायु प्रदूषण रही, जिस पर छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस का यह शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शिविर के माध्यम से छात्राओं में आपसी सद्भाव एवं समाजसेवा की भावनाओं का संचार होता है।
शिविर के तहत बीएएमसी तृतीय वर्ष की छात्रा सुदेश व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान उत्कृष्ट स्वयंसेवक व उत्कृष्ट रसोईया सोनिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ से अलका गोयल, एनएसएस प्रभारी डॉ. हेमलता, रेनू बाला, नीरू, सुदेश, अरुणा, अनीता गुप्ता, गगन सलिंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें