संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। राजकीय संस्कृत प्राथमिक पाठशाला चीका वार्ड नंबर एक में विद्यार्थियों ने सूखे और गीले कचरे को उसके स्रोत स्तर पर ही अलग करने के विशेष जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान कचरा मुक्त शहर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शहरी क्षेत्र में सुगम स्वच्छता डोर टू डोर कम्पनी द्वारा शुरू किया गया है। एक वक्तव्य में कंपनी के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने बताया कि अभियान का शीर्षक है-स्वच्छता के दो रंग हरा गीला सूखा नीला मतलब हरा डिब्बा गीले कचरे के लिए और नीला डिब्बा सूखे कचरे के लिए। स्रोत पर ही सूखे और गीले कचरे को अलग करने के जागरूकता अभियान को शहरी क्षेत्र में विद्यालयों, समुदायों और घरों, मार्किट, वार्ड नंबर एक और वार्ड 17 में अभियान चलाया। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के दौरान साफ सफाई को लेकर नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा के आदेशानुसार डोर टू डोर कचरा उठाने वाली कंपनी सुगम स्वच्छता की और से गीला व सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में डालने के लिए लोगों को जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया। सुगम स्वच्छता की और से सुपरवाइजर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में राजकीय संस्कृत प्राथमिक पाठशाला वार्ड एक में कार्यक्रम आयोजित किया।
अभियान में मुख्य वक्ता के तौर पर गीता ने पाठशाला व शहर में स्वच्छ भारत मिशन के मोटिवेटर किरण व दीपिका ने बच्चों को मोटिवेट किया। किरण ने स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप के सहयोग के बिना स्कूल में सफाई रखना संभव नहीं है।