फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाबंदी का एलान कर बनाया वीडियो, पुलिस पहुंची तो मांगी माफी

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के एक गांव के युवक ने एक समुदाय विशेष के गांव में प्रवेश की पाबंदी के एलान का वीडियो बनाया। टिप्पणी देखकर जांच के लिए पहुंची पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने सख्ती की तो उसने माफी मांगकर किसी तरह अपनी जान छुड़ाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वीडियो में आरोपी युवक ने गलत टिप्पणी करते हुए समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर वार करने के लिए हिंसा की है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी मिलने पर वह हरकत में आ गई। वह गांव पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। अपने को फंसता देखकर वीडियो बनाने वाले युवक ने पुलिस प्रशासन से माफी मांगी।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि वीडियो तीन से चार दिन पुरना है। पुलिस ने गांव में जाकर युवक सहित अन्य को समझा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें