फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुवि की टॉप-10 में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाया। प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में छात्रा सोनिया ने 600 में से 508 अंक प्राप्त कर 84.66 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा, जानवी ने 600 में से 505 अंक प्राप्त कर 84.16 प्रतिशत के साथ छठा व खुशी गर्ग ने 600 में से 498 अंक प्राप्त कर 83 प्रतिशत के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व उपप्रधान सुभाष शर्मा ने छात्राओं को शुभकामना संदेश भेजे। तीनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रियंका बिंदलिश, मोनिका मित्तल, नीरू गर्ग, नंदिता अग्रवाल व भावना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें