फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मदन लाल ढींगरा स्मारक पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 31 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कमेटी चौक रोड स्थित मदन लाल ढींगरा शहीद स्मारक पार्क का अब सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इसके लिए 20.91 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। फिलहाल कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। लंबे समय से शहरवासियों की यह मांग थी कि पार्क की स्थिति सुधारी जाए और शहीद स्मारक को सम्मानजनक रूप दिया जाए।

योजना के तहत पार्क की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, फूल-पौधे लगाए जाएंगे और झूलों व बैठने की व्यवस्था की मरम्मत की जाएगी। साथ ही स्मारक की पेंटिंग व मरम्मत कार्य भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद पार्क का रूप निखरेगा और यहां सैर करने आने वाले बढ़ेंगे। यह जानकारी मिलने पर परविंद्र सिंह, महेश और राजू ने बताया कि सौंदर्यकरण से पार्क की सूरत बदलेगी और आमजन को बेहतर वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें