फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन चैंपियनशिप में मानवी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ मानवी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 70+ किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैथल की मानवी ने कांस्य पदक जीता। मानवी की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। मानवी ने प्रतियोगिता के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कोच अमरजीत और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

कोच अमरजीत ने बताया कि मानवी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की। नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया और लगातार मेहनत करती रहीं।
विज्ञापन


खेल अधिकारी देवेंद्र और इंचार्ज गुरमीत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और मानवी जैसी प्रतिभाएं देश के खेल भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। उनकी जीत से अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

सभी खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

कांस्य पदक के साथ मानवी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें