फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानवी को सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण

Sat, 11 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कोच अमरजीत के साथ मानवी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानवी ने 70+ किलोग्राम वर्ग में सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अब वह एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगी, जहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

एनएसएनआईएस पटियाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में मानवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में पंजाब की खिलाड़ी को आरएससी के जरिए पराजित किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की बॉक्सर को 4-1 से पराजित करके खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


चार साल बहा रहीं पसीना : मानवी पिछले चार वर्षों से लगातार बॉक्सिंग में कड़ी मेहनत कर पसीना बहा रही हैं। इससे पहले भी वह स्कूल स्टेट स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और सब-जूनियर स्टेट प्रतियोगिताओं में भी कई पदक हासिल कर चुकी हैं।

मानवी मूल रूप से गांव सोंगल की रहने वाली हैं और वर्तमान में कैथल की भगत सिंह कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। उनके पिता कृष्ण वर्मा सुनार का कार्य करते हैं, जबकि माता मुकेश देवी गृहिणी हैं। परिवार में भाई रुद्र और बहन तन्वी हैं, जिनमें तन्वी भी बॉक्सिंग में सक्रिय है।
विज्ञापन


मानवी के पिता का सपना था कि उनकी बेटी देश का प्रतिनिधित्व करे, जो अब साकार हो गया है। परिवार ने शुरू से ही उनका पूरा सहयोग किया है और अब उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिए पदक जीतेंगी।

वहीं नागपुर में चल रही नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के खिलाड़ी नैतिक (50 किग्रा) और वंशिका (66 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें