फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी के इतिहास में खिला कमल

Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र राणा
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी हलके ने इस बार बड़ा बदलाव कर दिया। भाजपा के प्रत्याशी सतपाल जांबा ने निर्दलीय सतबीर भाणा को 2197 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया। सतपाल जांबा को 42805 मत मिले जबकि सतबीर भाणा को 40608 मत मिले।

आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुलतान सिंह जडौला को 26341 मत मिले और चौथे नंबर पर निर्दलीय सरदार गुरिंद्र सिंह को 8097 वोट मिले। हालांकि पूरे प्रदेश में परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत मिले और यही पूंडरी हलके में भी हुआ।
विज्ञापन


हलके में इस बार फिर से निर्दलीय की जीत मानी जा रही है और मुकाबला रहा भी कांटे का। गिनती के दौरान पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुलतान जडौला 3642 वोट लेकर सबसे आगे रहे लेकिन दूसरे राउंड से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा ने बढ़त बनानी शुरू की जो कि 10 वे राउंड तक जारी रही। 10 वे राउंड तक वे सतबीर भाणा से 11 हजार वोटों से भी आगे थे लेकिन 11 वे राउंड से 14 वे राउंड तक सतबीर भाणा सबसे आगे रहे और जीत का अंतर 2197 पर सिमट गया।

जांबा ने जताया हलका वासियों का आभार ः जीत के बाद सतपाल जांबा ने हलके की जनता का आभार जताया और कहा कि हलके की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है वो उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूंडरी में विकास का नया अध्याय लिखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समस्त हलके के प्रति नतमस्तक है और उनका कर्ज सूद समेत उतारेंगे।

जीत के बाद मना जीत का जश्न ः भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर जैसे ही पूंडरी पहुंची तो हजारों की संख्या में जांबा समर्थक कैथल पहुंच गए और जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। उसके बाद कैथल से विजय जुलूस पूंडरी तक निकला। समर्थकों में इतना उत्साह था कि कैथल से पूंडरी तक पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन

हलका रहा भाजाई गढ़
हालांकि 1996 से पूंडरी हलका आजाद का गढ़ रहा लेकिन लोकसभा चुनावों में हलके ने हमेशा भाजपा का साथ दिया। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को जीत दिलाने में पूंडरी हलके ने अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें 11935 वोटों से जितवाया था। उसी पूंडरी हलके ने इस बार भाजपा को जमकर वोट दिए और भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा को जीत तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें