फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि ने समाज को दी नैतिकता से जीवन जीने की प्रेरणा-बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने भगवान राम के जन्म से पूर्व ही महा ग्रंथ रामायण की रचना की थी। उन्होंने समाज को नैतिकता से जीवन जीने, बाप का बेटे, भाई का भाई, पत्नी का पति के प्रति फर्ज आदि का मार्ग दिखाया। उनके दिखाए गए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए। वे केवल एक विशेष वर्ग के नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति में पूजनीय है। उन्हें आदि कवि, कमलेश्वर, रामायण रचियता आदि नामों से पुकारा जाता है।
विज्ञापन

बेदी शनिवार को गांव सिसला में अखिल भारतीय महापंचायत द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, तुषार ढांडा ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि निराकार स्वरूप है।। आज प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका बेटा राम जैसा हो, प्रत्येक स्त्री चाहती है कि उसका पति राम जैसा हो, प्रत्येक भाई चाहता है कि उसका भाई राम जैसा हो। उन्होंने राम राज्य की कल्पना की जिसमें सब समान हो। सरकार जिले में भगवान वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय खोलकर संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने का काम किया गया है।
इस मौके पर तुषार ढांडा ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मानव जाति को त्याग, प्रेम, संस्कार, भाई-चारे, शिक्षा, ज्ञान आदि का मार्ग दिखाया, जिस पर चलते हुए सभी सभ्य समाज की स्थापना कर सकते हैं। इस मौके पर शिवकुमार सिसला, अमित घरोंडा, चंद्र प्रकाश गोस्ती, मीनाक्षी, विक्रम सिंह, रामभज, बलिंद्र, विक्की, अशोक कैलरम, अजीत राम, सुबे सिंह, राज सिंह, रामकुमार, नाथूराम, कुलविंद्र राणा, अशोक सेरधा, संजीव कांगड़ा, मुल्तान सिंह, केदार, राजू भागल, धर्मपाल, गुलाब सिंह, बिट्टू दिलोढ़ सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें