फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की रक्षा करते हैं प्रभु : यमुनापुरी

Sun, 14 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल की ओर से हनुमान वाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा दिव्यांग बंधुओं की सेवा एवं कल्याण के उद्देश्य से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रही है। श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर कथा स्थल पूर्ण रूप से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कथा प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


हनुमान वाटिका में कथा का रसपान कराते हुए स्वामी यमुनापुरी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं रसपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण मधुर भजनों, कीर्तन और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से निरंतर गुंजायमान रहा। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा का पाठ प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही नारायण सेवा केंद्र, कैथल का वार्षिक समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें