कैथल। गांव सींह में अज्ञात आरोपी एक शराब ठेके के कारिंदे को पिस्तौल दिखाकर गल्ले से नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस्माइलाबाद निवासी मनप्रीत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह गांव सींह में शराब के ठेके पर काम करता है। 27 अगस्त को शाम के समय वह ठेके के अंदर बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ अज्ञात लड़के ठेके पर आए और उनमें से एक ने उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने उसे एक तरफ बैठा दिया और ठेके के गल्ले से रुपये निकालकर ले गए। गल्ले में दिनभर में आई हुई राशि थी। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद