फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीआरपीएफ की एक कंपनी पहुंची चीका

Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चीका में सीआरपीएफ की एक कंपनी पहुंच गई है।
विज्ञापन

गुहला प्रशासन के सहयोग से इस कंपनी के जवानों के शहीद उधम सिंह चौंक, तहसील के पास खरका मोड़, भागल व पीडल में नाके लगाए गए हैं। डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि इसके साथ ही गुहला पुलिस ने इंटर स्टेट नाके शुरू कर दिए है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने खरका, अजीमगढ़, कमेहड़ी मोड, टटियाना व भाटिया सहित छह नाके लगाए हैं। डीएसपी ने बताया कि गुहला हलके की सीमा पंजाब के साथ जुड़ी हुई है, ऐसे में पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों सहित हर एक संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच-पड़तताल की वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। डीएसपी ने बताया कि किसी भी शरारती या कानून को तोड़ने वाले शख्स के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस के सहयोग की उन्होंने अपील भी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें