फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल्द जारी होगा जितेंद्र का लुकआउट नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी के बाकल गांव में अपनी दो बेटियों के साथ बुजुर्ग मां की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी दामाद जितेंद्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। पूंडरी थाना पुलिस ने विदेश मंत्रालय को आरोपी के पासपोर्ट की जानकारी भेज दी है।

पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले ही विदेश मंत्रालय ने आरोपी जितेंद्र की पासपोर्ट डिटेल मांगी थी। अब पुलिस द्वारा सूचना भेजे जाने के बाद जल्द ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकेगा। इससे जितेंद्र के भारत लौटने पर उसकी सूचना सीधे पुलिस को मिलेगी, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि आरोपी जितेंद्र, मृतका गुड्डी देवी का बड़ा दामाद है। उसका विवाह करीब 15 वर्ष पहले निशा से हुआ था। चार साल पहले वह अवैध तरीके से डंकी रूट से अमेरिका चला गया था और फिलहाल वहीं रह रहा है। मृतका का बेटा नीरज भी अमेरिका में ही है।

मामले की पृष्ठभूमि ः 31 मई की रात बाकल गांव में बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने अपनी दो बेटियों निशा और पूजा के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि निशा का अपने पति जितेंद्र से विवाद चल रहा था, जो बाद में छोटी बेटी पूजा के ससुराल तक पहुंच गया। आहत होकर महिलाओं ने जान दे दी।

आरोपी जितेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पासपोर्ट जानकारी के साथ केस से संबंधित थाना, धाराएं और फरारी की अवधि का ब्योरा भी विदेश मंत्रालय भेजा गया है।
विज्ञापन

आरोपी जितेंद्र की पासपोर्ट डिटेल विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है। उम्मीद है कि अब जल्द ही लुक आउट नोटिस जारी करने की अनुमति मिल जाएगी। -राजेंद्र कुमार, पूंडरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें