फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी के बाद लोहड़ी... विवाहिताओं के चेहरे खिले

Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने को लेकर नई दुल्हनों में खासा उत्साह देखा गया। यह अवसर उनके लिए एक नया अनुभव लेकर आया, जिसमें वे अपने ससुराल की परंपराओं को निभाने के साथ-साथ अपने नए परिवार के साथ इस खास पर्व का जश्न मनाएंगी। यह पर्व उनके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आता है, जो न केवल खुशी और उल्लास का प्रतीक होगा, बल्कि एक सांस्कृतिक और पारिवारिक जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन


इस खास दिन के लिए दुल्हनों ने पारंपरिक पोशाक और आभूषण पहले से ही तैयार कर रखे हैं। ससुराल में आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम के लिए परिवार के सभी सदस्य तैयार हैं। इस दिन, खासतौर पर महिलाएं लोहड़ी की आग के चारों ओर रिवाजों के अनुसार तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी का आदान-प्रदान करेंगी और पारंपरिक नृत्य जैसे भांगड़ा और गिद्दा का आयोजन भी किया जाएगा।

मीनाक्षी ने कहा, शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाना मेरे लिए बहुत खास है। यह मेरा पहला लोहड़ी पर्व है और मैं इसे यादगार बनाना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि परिवार के साथ यह लोहड़ी पूरी पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी ।
विज्ञापन


वहीं, मुस्कान ने कहा, शादी के बाद यह मेरा पहला लोहड़ी पर्व है और मैं इस अवसर पर ससुराल वालों के साथ सभी रस्में निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। लोहड़ी हमें हमारे संस्कार और परंपराओं से जोड़ती है, और मैं इसे नए परिवार के साथ मना रही हूं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें