फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Tue, 13 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन व सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। शिविर के दौरान नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास नशे के कारोबार की सूचना प्रशासन को दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें