फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोहड़ी ः सांस्कृतिक उल्लास के साथ दिया एकता का संदेश

Tue, 13 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता भवन मंदिर परिसर में सोमवार को पंजाबी वेलफेयर सभा ने सांस्कृतिक उल्लास के साथ एकता का संदेश देकर लोहड़ी पर्व मनाया। कार्यक्रम में बच्चों से बुजुर्ग तक सभी ने परंपरागत पंजाबी गीतों और संगीत का आनंद लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल आहुजा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं पर गर्व करें। सभा की प्रधान सुषम कपूर ने बताया कि पंजाबी वेलफेयर सभा का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखना है। आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


कैलाश भगत ने कहा कि लोहड़ी का पर्व मिल-जुलकर खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के साथ सहयोग करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभा के प्रयासों की सराहना की। विशेष अतिथि डॉ. रोहित मेहता ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर दिया और कहा कि उत्सव मनाते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

उद्योगपति राजन मिगलानी ने कहा कि व्यापार और उद्योग के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। सभा के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने पंजाबी वेलफेयर सभा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि संस्था लंबे समय से समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संजय सेतिया ने कहा कि लोहड़ी पर्व पर पंजाबी परिवार मिलन समारोह आयोजित करना सराहनीय पहल है, क्योंकि इससे समाज के लोग आपस में मिलने-जुलने और सांस्कृतिक परंपराओं को साझा करने का अवसर पाते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी की परंपरा के अनुसार अलाव जलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित कर खुशहाली की कामना की। समारोह में लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को एलईडी टीवी, ओवन और एयर फ्रायर जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रेनू चावला, डॉ. आरडी चावला, इंद्रजीत सरदाना, तुलसी दास सचदेवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें