फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगरपालिका के कार्यालय पर जड़ा ताला

Sat, 09 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। मांगों के लिए आठ दिनों से धरने पर बैठे नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नगरपालिका भवन के अंदर जाकर विभिन्न कमरों और गैलरियों को खाली करने की चेतावनी भी दी। कर्मचारियों के कड़े तेवरों को देखते हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय कक्षों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण होती देख मौके पर पुलिस पहुंची और समझाइश के बाद कार्यालय पर लगाया गया ताला खुलवाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार की कथित गलत नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

नियमितीकरण की मांग को लेकर बढ़ा आक्रोश : सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई कर्मचारी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक अब हट चुकी है, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा सरकार पॉलिसी लागू कर कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही।
विज्ञापन


प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी वर्षों से समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना महत्वपूर्ण समय दे रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी : धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में प्रधान संजीव कुमार

के अलावा नवीन, सोमदत्त, सचिन, संदीप, संजय, बीरो देवी, मनपति और

बिमला देवी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे और आंदोलन को जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें