कुंडों के सौंदर्यकरण को लेकर ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। स्वयं
- फोटो : Archive
कैथल। अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ कैथल के प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक एवं महाभारतकालीन नवग्रह कुंडों के रखरखाव और सौंदर्यकरण की मांग के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि नवग्रह कुंड पूरे देश में केवल कैथल में स्थित हैं और इनकी स्थापना महाभारत युद्ध के बाद महाराजा युधिष्ठिर द्वारा युद्ध में मारे गए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए करवाई गई थी। इस मौके पर पवन कुमार, राजेश सिंगला, रविंद्र अग्रवाल, राघव चोपड़ा, सुरेंद्र अरोड़ा और जय किशन अत्री मौजूद रहे। संवाद