फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के रैन बसेरे में मिला ताला

Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरा में बुधवार को एसडीएम देंवेंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे पर ताला लटका मिला और यहां पर लगाए गए कर्मचारी भी नदारद मिले। कुछ समय तक इंतजार करने के बावजूद जब कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया तो एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क साधा।

इसके बाद सफाई निरीक्षक सोम प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। मुख्य द्वार पर लगे ताले को खोला। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने ठंड के मौसम को देखते हुए 24 घंटे रैन बसेरा को खुला रखते हुए तमाम सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद आखिरकार क्यों ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने पालिका अधिकारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि उप मंडल में विभिन्न विभागों की व्यवस्था को जांचने के लिए निरीक्षण जारी है। इसके तहत रैन बसेरा में निरीक्षण किया। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि इस प्रकार लापरवाही भविष्य में सहन नहीं की जाएगी। इसके अलावा रैन बसेरे में बिस्तर, रूम हीटर, गर्म पानी के गीजर और साफ-सफाई की सेवाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें