प्रधानमंत्री के रेडि़यो कार्यक्रम मन की बात सुनते हुए पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य। वि
राजौंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण राजौंद में कुशल पाल राणा के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और सामाजिक विषयों पर दिए गए संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर कमलेश ढांडा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।