कैथल। पूंडरी पुलिस द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए हजवाना से एक आरोपी को 130 लीटर लाहन सहित काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के एसआई पवन कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर हजवाना निवासी चमेल सिंह के खेत कोठा पर दबिश देकर संदिग्ध गांव हजवाना निवासी राजेश को काबू कर लिया गया। जांच दौरान खेत कोठा में रखे एक ड्रम से 130 लीटर लाहन तथा भट्ठी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद