फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल में मिली हथकढ़ी शराब

विज्ञापन
घरों की तलाशी लेते हुए पुलिस टीम के सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कैथल पुलिस ने सोमवार सुबह पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में विशेष तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने कमांडो दस्ते और स्निफर डॉग की मदद से नशों के ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान गांव निवासी बूटा सिंह के मकान से प्लास्टिक की कैन में रखी 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पूंडरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अभियान में थाना पूंडरी के एसएचओ पीएसआई सुनील और एसडीयू इंचार्ज पीएसआई संदीप की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिसकर्मियों ने गांव में नशा तस्करी के संदेह वाले 10 मकानों और अन्य स्थानों की तलाशी ली।
विज्ञापन

डीएसपी बीर भान ने बताया कि कैथल पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के करीब 200 मामले दर्ज कर लगभग 320 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घरों की तलाशी लेते हुए पुलिस टीम के सदस्य। प्रवक्ता

घरों की तलाशी लेते हुए पुलिस टीम के सदस्य। प्रवक्ता

घरों की तलाशी लेते हुए पुलिस टीम के सदस्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें