कैथल। शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मानस के जगविंद्र सिंह ने बताया कि उसने मागोमाजरी में शराब का ठेका लिया हुआ है। इस पर वहां अशोक कुमार सेल्समैन का काम कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि सात नवंबर को राहुल, काला और सुनील ने अशोक के साथ मारपीट की व उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हेड कांस्टेबल नायब सिंह ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।