कैथल।सेंधमारी के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि जींद निवासी आरोपी नीता को पुलिस ने काबू कर लिया है। विदित रहे कि खरक पांडवा निवासी चंद्रभान ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया था कि 29 अक्तूबर 2021 की रात को नेशनल हाईवे कैथल रोड पर स्थित एवरेस्ट होटल से अज्ञात व्यक्ति गैस सिलिंडर, एलइडी टीवी व बर्तन चुरा ले गए।
इस मामले में पहले पुलिस ने जींद निवासी आरोपी संजू, सन्नी, महिला आरोपी सुनीता, संतरो व मीना को काबू किया जा चुका है। पहले काबू किए गए आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात में नीता ने भी उनका सहयोग किया था। महिला आरोपी के कब्जे से 11 हजार रुपये की नकदी व एक चोरी का सिलिंडर बरामद किया गया। व्यापक पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी नीता को जेल भेज दिया है।